Shaurya Path: भई दोस्त हो तो ऐसा हो! India के लिए S-500 Prometheus, Su-57 Felon, Su-30MKI Upgrade और Voronezh Radar जैसी बड़ी सौगातें लेकर आ रहे हैं Putin
भारत के लिए S-400 केवल एक आयातित हथियार प्रणाली नहीं रह गया है। यह देश की बहुस्तरीय एयर डिफेंस संरचना का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान से आने वाले हवाई खतरों के खिलाफ S-400 की व्यापक तैनाती ने इसकी उपयोगिता को और मजबूत किया था।



























































