संसद में लाया जाना...UCC पर उमर अब्दुल्ला ने गृह मंत्री को क्या सलाह दे दी, क्या मानेगी मोदी सरकार?
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यूसीसी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस कानून को चुनिंदा राज्यों में लागू करने के बजाय सीधे संसद में पेश कर पास कराया जाना चाहिए। अब्दुल्ला के मुताबिक, सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में लागू कानून को पूरे देश के लिए एकसमान नहीं कहा जा सकता।



























































