क्या रूस यूक्रेन में होगी सुलह? अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता से शांति वार्ता शुरू
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका मंगलवार को अबू धाबी में त्रिपक्षीय वार्ता शुरू कर रहा है। ट्रंप प्रशासन के प्रस्ताव में नया दीर्घकालिक सुरक्षा ढांचा, प्रतिबंधों में ढील और नाटो-रूस परिषद की बहाली शामिल है। इसके अलावा, यूक्रेन को नाटो जैसी मजबूत सुरक्षा गारंटी देने पर भी चर्चा की गई है।



























































