Helicopter Pilot से Indian Navy प्रमुख बनने वाले Karambir Singh का 63वां जन्मदिन
भारतीय नौसेना के 24वें प्रमुख रहे करमबीर सिंह 3 नवंबर को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। जालंधर में जन्मे करमबीर सिंह 1980 में नौसेना में शामिल हुए और 1982 में हेलीकॉप्टर पायलट बने। उन्होंने आईएनएस राणा, आईएनएस दिल्ली और पूर्वी नौसेना कमान की जिम्मेदारी संभालने के बाद नवंबर 2021 तक नौसेना प्रमुख के रूप में सेवा दी।



























































