40 अरब अमेरिकी डॉलर स्वाहा! मोदी की पाक पर आर्थिक स्ट्राइक से हाहाकार
पाक भारत बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन नूर मोहम्मद कसूरी के मुताबिक भारत से व्यापार बंद होने से पाकिस्तान को करीब 40 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार बहाल करने की अपील की, जिससे पाकिस्तानी उद्योगों को राहत मिले और उत्पादन लागत घट सके। भारत से आयात शुरू होने पर परिवहन खर्च और समय दोनों की बचत होगी।



























































