Bihar के 629 PM SHRI और सरकारी स्कूलों में खुलेंगी Soil Testing Lab, बोले विजय कुमार सिन्हा
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सारण में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को संबोधित करते हुए मिट्टी की उर्वरता और प्राकृतिक खेती पर जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के 629 स्कूलों में मिनी मिट्टी जाँच प्रयोगशालाएँ स्थापित होंगी। इसके अलावा आगामी रबी सीजन में 15 से 16 लाख किसानों को जागरूक किया जाएगा।



























































