Mahadev betting app case: सीबीआई को सौरभ चंद्राकर की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली, रायपुर में पेश किया जाएगा
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। दिल्ली की अदालत ने सीबीआई को उसकी दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है, ताकि उसे रायपुर की अदालत में पेश किया जा सके। चंद्राकर अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सीबीआई और ईडी द्वारा वांछित है।



























































