Arabian Sea में Indian Navy का बड़ा ऑपरेशन! अपहृत ईरानी जहाज 'अज़िनी' से 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में हथियारबंद समुद्री लुटेरों द्वारा अपहृत एक मछली पकड़ने वाले जहाज के सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक बचा लिया है। मुंबई से 3,000 किलोमीटर से अधिक दूर चलाए गए इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को पूरा करने में 48 घंटे का समय लगा।



























































