Delhi Protests पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, अनिश्चितकाल तक धरना स्थल घेरना गलत
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस की सख्ती को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि कोई भी समूह विरोध के लिए किसी जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकता। वहीं, व्यापारियों द्वारा त्योहारों के दौरान कारोबार प्रभावित होने का हवाला देकर प्रदर्शनों पर रोक की मांग की गई।



























































