Harvard और Cambridge में पढ़ाने वाले Amartya Sen का 93वां जन्मदिन, गरीबी पर किया काम
नोबेल पुरस्कार विजेता और भारत के जाने-माने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन 3 नवंबर को अपना 93वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1998 में अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले वह पहले एशियाई नागरिक बने थे। बंगाल अकाल, गरीबी और वितरण प्रणाली पर उनके शोध ने दुनिया भर में आर्थिक नीतियों को नई दिशा दी।



























































