मुनीर की फौज का बुरा हाल, बलूचिस्तान में मचा कोहराम, 129 सैनिकों की मौत, पाक में हड़कंप
जिस बलूचिस्तान के दम पर पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था चलाने के ख्वाब देखते हैं। उसी जमीन पर विद्रोही संगठन ने पाकिस्तानी फौज की नाक में दम कर रखी है और फौजियों को चुन चुन कर जहन्नुम पहुंचाया जा रहा है। पाकिस्तान की ताकत का ढिंढोरा पीटने वाली सेना बलूचिस्तान की गलियों में चूहे की तरह बिल में छिपने को मजबूर हो गई है। हाल ही में नुस्की और खारान जिलों में जो कुछ हुआ उसने पाकिस्तानी हुक्मरानों की नींद उड़ा कर रख दी।



























































