अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के ठिकानों पर किए रक्षात्मक हमले, मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले गरमाई भू-राजनीति
अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के कुछ स्थानों पर रक्षात्मक हमले किए हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अपनी खबर में बताया कि केश्म द्वीप पर विस्फोट की आवाजें सुनी गईं।



























































