भारत-वियतनाम Strategic Partnership होगी मजबूत, NSA Ajit Doval ने की अहम वार्ता
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपनी दो दिवसीय वियतनाम यात्रा के दौरान राष्ट्रपति तो लाम और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। दोनों देशों ने कानून प्रवर्तन, साइबर और समुद्री सुरक्षा में आपसी सहयोग व क्षमता निर्माण को बढ़ाने पर भी सहमति जताई।



























































