नेतन्याहू के नहले पर ईरान का दहला, चीन की करा दी एंट्री, फंस गए ट्रंप!
अमेरिका और इसराइल द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमलों की धमकियों के बीच ईरान ने बीजिंग का रुख किया है। चीनी विदेश मंत्री के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद चीन ने किसी भी नए सैन्य टकराव के खिलाफ सख्त चेतावनी दी। बीजिंग ने कूटनीति को संकट का हल बताते हुए ईरान की सुरक्षा को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया है।



























































