US और Iran बातचीत की उम्मीद से Crude Oil के दाम 4 फीसदी से ज्यादा गिरे
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की संभावना से कच्चे तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस नरमी के बीच अमेरिकी शेयर बाजार के वायदा कारोबार समेत एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी देखी गई। वहीं भारतीय शेयर बाजार भी लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ कई सप्ताह के उच्च स्तर पर बंद हुआ।



























































