Oman तट पर भारतीय कमर्शियल जहाज पर हमला, MEA ने की निंदा और तनाव घटाने की अपील की
ओमान तट के पास व्यावसायिक जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि तेरह अन्य को बचा लिया गया। भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान का आह्वान किया है। भारतीय दूतावास सभी नागरिकों और पार्थिव शरीर की सुरक्षित वापसी में जुटा है।



























































