पीएम मोदी पुणे मेट्रो लाइन-3 का किया उद्घाटन, बोले- 2014 से पहले सिर्फ 248 km था देश का मेट्रो नेटवर्क, अब है 1200 km
प्रधानमंत्री मोदी ने 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी 23 किलोमीटर लंबी 'पिंक लाइन' का उद्घाटन किया। यह कॉरिडोर 'मान' (Maan) को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा, जिससे हिंजेवाड़ी आईटी हब और शिवाजीनगर के बीच सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिल सकेगी। उन्होंने चरण-II के तहत चार नए मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी, जिसमें लगभग 21,800 करोड़ रुपये का कुल निवेश शामिल है।



























































