'एक महीने में 14,000 करोड़ का भारी नुकसान': व्यापारी संगठन CTI ने दिल्ली पुलिस से की 11 नवंबर तक रैलियों और प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि 11 नवंबर तक दिल्ली के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में किसी भी प्रकार की रैलियों, धरनों, विरोध प्रदर्शनों या मार्चों की अनुमति न दी जाए। व्यापारी संगठन के अनुसार, पिछले एक महीने में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के कारण दिल्ली के बाजारों को लगभग 14,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।



























































