Reliance Industries के Share 12 प्रतिशत उछले, Market Cap 17.59 लाख करोड़ पार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार को करीब 12 प्रतिशत चढ़कर 1,300 रुपये पर बंद हुए, जिससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 17.59 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड आय, मुनाफे और जियो तथा तेल-रसायन कारोबार के शानदार प्रदर्शन से यह तेजी आई। इसके साथ ही गोल्डमैन सैक्स और नोमुरा ने खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है।



























































