Tripura के सिपाहीजाला में Border Security Force पर बड़ा हमला! संदिग्ध तस्कर को छुड़ाने पहुंची भीड़ ने BSF जवानों को पीटा, 3 घायल और 6 गिरफ्तार
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के बाद ग्रामीणों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम तीन जवान घायल हो गए। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।



























































