भारत धर्मनिरपेक्ष है...BMC का एक्शन परेशान करने वाला, HC ने दिवाली पर दीया मिर्जा का वीडियो बहाल करने का दिया सुझाव
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी को पर्यावरण अनुकूल दिवाली से जुड़ा अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर बहाल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने राजनीतिक आपत्तियों के बाद वीडियो हटाने पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और पर्यावरण अभियान को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।



























































