Nepal Helicopter Crash | नेपाल के सोलुखुम्बु में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एक विदेशी पर्यटक की मौत और एक अन्य घायल
जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, एयर डायनेस्टी और फिशटेल एयर द्वारा संचालित ये हेलीकॉप्टर सुबह करीब 8:11 बजे आपस में टकरा गए। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Civil Aviation Authority of Nepal) के अनुसार, फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग करते समय फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए।



























































