Delhi Air Pollution | दीवाली से पहले दिल्ली में दम घोंटू हालात: औसत AQI 331 पर पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके 'गंभीर' श्रेणी में शामिल
हवा की गुणवत्ता में यह गिरावट सोमवार को दिल्ली में इस सीजन का पहला 'बहुत खराब' AQI दर्ज किए जाने के एक दिन बाद आई है। 'कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट' (CAQM) के अनुसार, सुबह 9 बजे AQI 312 था, जो शाम 4 बजे बढ़कर 324 हो गया और मंगलवार सुबह 7 बजे तक 331 पर पहुंच गया।



























































