पश्चिम एशिया में अब तक 23 भारतीयों की मौत, काला सागर क्षेत्र में भी 5 नागरिकों ने गंवाई जान
ओमान तट के पास एक व्यापारिक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य को बचा लिया गया। विदेश मंत्रालय बचाए गए नागरिकों और पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए प्रयासरत है। भारत ने इस घटना की निंदा करते हुए पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षित समुद्री आवाजाही और कूटनीतिक समाधान की अपील की।



























































