Next Generation Corvette से लैस होगी Indian Navy, ₹53,866 करोड़ की डील से मिलेगा रोजगार
रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए आठ नेक्स्ट जनरेशन कोरवेट निर्माण हेतु जीआरएसई और जीएसएल के साथ 53,866.50 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है। इस स्वदेशी परियोजना के तहत जीआरएसई पांच तथा जीएसएल तीन युद्धपोत बनाएगा। अत्याधुनिक हथियारों से लैस ये पोत नौसेना की मारक क्षमता को मजबूत करेंगे और आत्मनिर्भर रक्षा विनिर्माण को बड़ा बढ़ावा देंगे।



























































