Delhi Police Protest | दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड
मुख्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर लगभग 100 से 150 पुलिसकर्मी, जिनमें बड़ी संख्या में महिला अधिकारी भी शामिल थीं, एकत्र हुए थे। यह पूरा घटनाक्रम शाहदरा पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हुए टकराव और उसके बाद अधिकारियों के तबादले से उपजे असंतोष का नतीजा है।



























































