Vedanta ने South Africa में 600 Million Dollar निवेश कर Zinc उत्पादन क्षमता दोगुनी की
वेदांता लिमिटेड ने दक्षिण अफ्रीका की गाम्सबर्ग खदान में लगभग 600 मिलियन डॉलर का निवेश कर जिंक उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 500,000 टन सालाना कर दी है। इस परियोजना का उद्घाटन राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने किया। कंपनी का लक्ष्य भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों में मिलाकर कुल 3 मिलियन टन वार्षिक जिंक उत्पादन हासिल करना है।



























































