जंतर-मंतर के प्रदर्शन से Gen Z का कोई लेना-देना नहीं! Ravi Kishan ने युवाओं पर कही बड़ी बात
भाजपा सांसद रवि किशन ने जेन जी को देश की आत्मा और भविष्य का नेतृत्वकर्ता बताते हुए उनकी देशभक्ति की सराहना की है। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों से युवाओं को पूरी तरह अलग बताया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस जागरूक पीढ़ी पर अपनी सोच न थोपें।



























































