CREA का खुलासा Reliance Jamnagar Refinery से EU पहुंचे तेल उत्पाद
सीआरईए की रिपोर्ट के अनुसार, भारत, तुर्किये और ब्रुनेई की रिफाइनरियों ने सितंबर 2026 में प्रतिबंध लगाने वाले देशों को 1 अरब यूरो के तेल उत्पाद भेजे। इसमें रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी से यूरोपीय संघ के बंदरगाहों पर पहुंचे 7 जहाजों में से 6 की आपूर्ति शामिल है। इस दौरान भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात लगातार दूसरे महीने घटा है।



























































