हरियाणा में दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, ड्राइवर ने सुनाई पूरी कहानी; 2 हिरासत में
हरियाणा के करनाल में दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक स्लीपर बस पर पार्किंग विवाद को लेकर कुछ स्थानीय युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने बस के शीशे तोड़ दिए और एक यात्री के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी कार जब्त कर ली है।



























































