George Soros से नहीं चुनाव से होगा सत्ता परिवर्तन, Kiren Rijiju का विरोधी दलों पर वार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसी हिंसा की साजिश रची गई, लेकिन यहां सत्ता परिवर्तन केवल चुनाव से ही होगा। दूसरी तरफ, सत्ता परिवर्तन की बात पर भाजपा के निशाने पर आए वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने अपना बचाव करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।



























































