CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, SEM को धमकी मिलने पर दर्ज हुई FIR
मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई को लेकर पांच घंटे के इंतजार के बाद सुनवाई महज दस मिनट में खत्म हो गई। विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने धमकियों और मानसिक उत्पीड़न का हवाला देकर कार्यवाही रोक दी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट को मिली धमकी के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।



























































