ChatGPT से बनाएं डांडिया लुक वाली शानदार तस्वीरें, ये रहे बेस्ट AI Prompts
अगर आप इस साल डांडिया नाइट में नहीं जा सके, तो चैटजीपीटी जैसे एआई टूल की मदद से शानदार फेस्टिव तस्वीरें बना सकते हैं। इसके लिए बस अपनी फोटो अपलोड करके सही प्रॉम्प्ट दर्ज करना होगा। इससे आप मनपसंद गुजराती ड्रेस, डांडिया और बैकग्राउंड के साथ बिल्कुल असली दिखने वाली डांडिया लुक फोटो तैयार कर सकते हैं।



























































