West Bengal Durga Puja | पश्चिम बंगाल में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महाष्टमी! बेलूर मठ से लेकर कूचबिहार के बोरो देवी मंदिर तक उमड़ा जनसैलाब।
पश्चिम बंगाल में महाष्टमी के अवसर पर सोमवार सुबह-सुबह कोलकाता और राज्य के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने इस साल अनुष्ठानों के लिए निर्धारित समय के अनुसार मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की।



























































