Rampur में कुचली गई Ram Rajya की भावना, Azam Khan से मिलकर BJP पर बरसे Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को रामपुर जेल में पार्टी नेता आजम खान से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान और उनके परिवार पर झूठे मुकदमे दर्ज कर अन्याय किया गया है। अखिलेश ने कहा कि सच को हमेशा कैद नहीं रखा जा सकता और रामपुर में राम राज्य की मूल भावना को कुचला गया है।



























































