D-Company पर गलत दावों से UN को होगा भारी नुकसान, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव, रघु पुरी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति की बैठक के दौरान इसका खंडन किया। पुरी, आतंकवाद का मुकाबला करते हुए मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने' पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक (स्पेशल रैपोर्टियर) बेन सॉल की एक रिपोर्ट का जवाब दे रहे थे। संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक बेन सॉल ने अपनी रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम को 'भारत-आधारित' डी-कंपनी नामक उस आपराधिक गिरोह का सरगना बताया था, जिसके संबंध आतंकवादी समूहों से हैं।



























































