मंत्रियों को रोकने वाले Police अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, DK Shivakumar ने दिए जांच के आदेश
शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को इस मामले की गहन जांच करने और दोषी अधिकारियों की पहचान कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को इस मामले की पूरी जांच करने और दोषी अधिकारियों के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है। अपनी ड्यूटी निभाते समय अनुशासन और संयम बनाए रखना, और साथ ही जन-प्रतिनिधियों का सम्मान करना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है। सरकार, अधिकार के नाम पर किसी भी तरह की मनमानी या अहंकार को बर्दाश्त नहीं करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद, नियमों के अनुसार दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।



























































