नमो से अस्सी घाट तक IAF का मेगा शो, Su-30MKI और राफेल के करतब देख झूमे दर्शक
वाराणसी में भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विंग्स ओवर गंगा एयर शो का आयोजन किया गया। नमो घाट से अस्सी घाट तक गंगा के ऊपर राफेल, सुखोई-30MKI, तेजस और चिनूक विमानों ने शानदार करतब दिखाए। रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने इसे सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का ऐतिहासिक संगम बताया।



























































