Punjab Assembly के विशेष सत्र में चर्चा के लिए विपक्ष स्वतंत्र, Harbhajan Singh ETO ने दी जानकारी
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने की बात कही, जिसमें विपक्ष मुद्दे उठा सकेगा। दूसरी तरफ, नशीले पदार्थों और झोटा हत्याकांड को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता दोहराई।



























































