बीकानेर हाउस विवाद पर BJP का पलटवार, कहा- अब रेहान वाड्रा को लॉन्च करने में जुटी Congress
बीकानेर हाउस में अपनी प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाए जाने पर रेहान वाड्रा द्वारा सेंसरशिप का आरोप लगाए जाने के बाद विवाद बढ़ गया है। इस पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी अब रेहान को राजनीति में लॉन्च करने के मिशन पर हैं। उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता के लिए कुछ भी करने का आरोप लगाया।



























































