Maharashtra विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान, Mahayuti और MVA में कड़ा मुकाबला
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए सत्ताधारी महायुति और विपक्षी एमवीए के बीच मतदान हो रहा है। तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2,419 मतदान केंद्रों पर 10,68,072 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी।



























































