लगातार तीसरे दिन लाल निशान में Share Market, 460 अंक टूटा Sensex
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे सत्र गिरावट रही। सेंसेक्स 460 अंक गिरकर 73,249.39 पर और निफ्टी 123 अंक फिसलकर 22,687.65 पर बंद हुआ। रुपये की कमजोरी और नकारात्मक वैश्विक संकेतों से मिडकैप और स्मॉलकैप सहित अधिकांश शेयरों में बिकवाली हावी रही।



























































