महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान, महायुति को सभी सीटें जीतने का भरोसा
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। इनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जिन पर प्रमुख दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। संबंधित क्षेत्रों के पंजीकृत स्नातक और शिक्षक मतदाता सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान कर सकेंगे।



























































