एक हादसा, एक आंदोलन और ताकतवर राष्ट्रपति को माननी पड़ी हार, सर्बिया में कॉकरोचों ने कैसे उखाड़ फेंकी सत्ता!
सर्बिया के संसदीय चुनावों में छात्र समर्थित उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के 14 साल पुराने वर्चस्व को तोड़ दिया। नोवी साद हादसे और भ्रष्टाचार के विरोध से उपजे इस जनआंदोलन ने सत्ताधारी दल को चुनावी मैदान में शिकस्त दी। वुसिक ने खुद इस चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है।



























































