North East Delhi में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलान गार्डन में एक इमारत के दो स्लैब गिरने से चंद्रपाल और उनके बेटे विजय कुमार की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस और एनडीआरएफ ने करीब 14 घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार पुरानी इमारत के ऊपर नई मंजिल बनाने का काम चल रहा था।



























































