Sonipat के पहलवान प्रांजल ने दिए थे हथियार! Tiger Shroff केस में Indore से हुआ गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंदौर से 22 वर्षीय प्रांजल ठाकरान को गिरफ्तार किया है। उस पर 18 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी करने वाले हमलावरों को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला प्रांजल इस मामले के आरोपी अनिल पंडित के सीधे संपर्क में था।



























































