Jamia Millia में 14 दिनों की Hunger Strike के बाद बड़ा फैसला, Student Union Election को मिली मंजूरी
जामिया मिलिया इस्लामिया में 14 दिनों की भूख हड़ताल और छात्रों के कड़े विरोध के बाद प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव कराने का फैसला किया है। रजिस्ट्रार कार्यालय के आदेशानुसार संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिन बाद चुनाव होंगे। प्रशासन ने छात्रों के निलंबन और नोटिस रद्द कर दिए हैं, लेकिन सार्वजनिक माफी की शर्त रखी है।



























































