Sensex और Nifty में तेजी के बावजूद US Dollar के सामने कमजोर हुआ रुपया
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे गिरकर 95.22 पर बंद हुआ। बीते तीन कारोबारी सत्रों में रुपये में कुल 84 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई है। हालांकि शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।



























































