Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तुरंत बिना शर्त माफी मांगें, BJP ने PM Modi के अपमान पर घेरा
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बिना शर्त माफी की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि यह राहुल गांधी की नफरत की राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सार्वजनिक विमर्श को गिराकर देश के जनादेश का अपमान किया है।



























































