JDU से बाहर होते ही Anant Singh का तीखा हमला: नीतीश कुमार के बिना पार्टी का कोई वजूद नहीं
बिहार में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इस पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है और नीतीश कुमार के बिना जदयू का कोई भविष्य नहीं बचा। उन्होंने जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाने का भी एलान किया।



























































